गंगापार, अगस्त 25 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। तहसील क्षेत्र के मेजा खास, नेवढ़िया, लालतारा उपकेन्द्र से संबधित गांवों में होने वाली बिजली आपूर्ति रोस्टर के हिसाब से नहीं हो पा रही है। उरुवा के पंकज पांडेय ने बताया कि चौबिस घंटे में महज दस से बारह घंटे ही बिजली मिल पा रही है। कोतवाल मेजा ने बताया कि बिजली महज दस से बारह घंटे मिल पा रही है। दिन के समय बादल होने से सौर उर्जा भी ठीक ढंग से काम नहीं कर पा रहा है। उधर नायब तहसीलदार मेजा नंदलाल ने भी बिजली रोस्टर के हिसाब से न मिलने की बात बताई।लालतारा उपकेंद्र से संबधित गांव सलैया के पूर्व प्रधान बालकृष्ण उर्फ पप्पन उपाध्याय ने बताया कि पखवारेभर से उनके घर के सामने 10 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जला पड़ा है, कई बार जेई से बात की, शिकायत दर्ज भी करवाई लेकिन जला ट्रांसफॉर्मर बदला नहीं जा स...