गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। उधार का सामान देने से इनकार करना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लाठी से उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए दुकान बंद कराने की चेतावनी दी।जोकनई गांव निवासी सत्यम पुत्र अमरनाथ की अंतरी चौराहे पर दुकान है। उसके अनुसार, उधार के सामान को लेकर पहले कहासुनी हुई थी। आरोप है कि तीन नवंबर की सुबह करीब 7:30 बजे वह घर से कुछ दूरी पर खड़ा था, तभी गांव का एक व्यक्ति लाठी लेकर पहुंचा और गाली-गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। विरोध करने पर दोबारा उधार सामान नहीं देने पर जान से मारने और दुकान बंद कराने की धमकी दी। पीड़ित का आरोप है कि पुलिस ने आरोपियों को थाने बुलाकर छोड़ दिया। इसके बाद भी उसे लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।

हिंदी हिन्दुस...