Gangapar News: उधारी पैसा मांगने गई महिला पर मारपीट का आरोप
गंगापार, सितम्बर 13 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के नेवढिया पाल गांव मे शुक्रवार सुबह पैसे के लेनदेन में दो महिलाओं के बीच हुए विवाद में एक पर भ्रूण हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी गई है। पुलिस आरोपी महिला को पूछताछ के लिए थाने ले आई है। जबकि भ्रूण को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया जहा शनिवार को डॉक्टरों ने उसका पोस्टमार्टम किया। कंचन देवी पत्नी वृजेश कुमार ने गांव की एक महिला चम्पा देवी को पांच सौ रुपये उधार दिए थे। जिसे कंचन शुक्रवार सुबह मागने गयी थी। बताते हैं कि चम्पा देवी की बहू का चार महीने के बच्चे का गर्भपात शुक्रवार को ही गया था। पैसा मागते वक्त महिला चम्पा और पैसा देने वाली कंचन मे पैसा देने की हीलाहवाली को लेकर विवाद हो गया। विवाद होते देख चम्पा की बहू भी पहुंच गई। हालांकि विवाद टल गया लेकिन चम्पा अपनी बहू को लेकर थाने पह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.