गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: उतरांव बाजार से संबोधिपुर जाने वाला संपर्क मार्ग इन दिनों बदहाली का शिकार है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बारिश के बाद इन गड्ढों में पानी भर जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मार्ग की हालत खराब होने से दुर्घटना की आशंका भी बनी हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, संपर्क मार्ग लंबे समय से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गड्ढों के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को संभलकर गुजरना पड़ता है। बारिश होने पर स्थिति और भी खराब हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने के कारण उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन चालकों के गिरने का खतरा बना रहता है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क की मरम्मत के लिए कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों क...