Gangapar News: उतरांव पुलिस ने अपहृत किशोरियों को किया बरामद
गंगापार, सितम्बर 30 -- Gangapar News: उतरांव थाना क्षेत्र के एक गांव से 28 सितंबर की शाम दो किशोरियों के लापता होने से परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों का आरोप है कि दोनों किशोरियों को बहला-फुसलाकर ले जाया गया। काफी तलाश के बाद भी किशोरियों का पता नहीं चलने पर एक किशोरी की मां और दूसरी किशोरी के पिता ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर उतरांव पुलिस ने बहरिया थाना क्षेत्र के अतनपुर गांव निवासी दो युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने किशोरियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों किशोरियों को बरामद कर लिया।पुलिस के अनुसार किशोरियों की बरामदगी के बाद मामले में आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.