गंगापार, अगस्त 19 -- Gangapar News: क्षेत्र में बीते कई दिनों से हो रही लगातार बारिश के चलते दुमदुमा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय का परिसर जलमग्न हो गया है। विद्यालय परिसर के साथ-साथ कई कमरों में भी बारिश का पानी भर जाने से पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। पानी निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्चों और शिक्षकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की है। दुमदुमा गांव स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में करीब 700 बच्चे अध्ययनरत हैं। लगातार बारिश के बाद विद्यालय के पास स्थित तालाब पानी से लबालब हो गया। यह भी पढ़ें- Kanpur News: पांच स्कूल पांच रिपोर्टर तालाब का पानी बढ़ने के साथ ही विद्यालय परिसर में भी पानी भर गया। स्थिति यह है कि स्कूल के कमरों और परिसर में पानी जमा हो...