गंगापार, अक्टूबर 27 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। मंगलवार को एसडीएम बारा अर्पित कुमार सुजावन देव घाट का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इसी बीच उनकी नजर देवरिया की गोशाला में पड़ी तो वह अपने साथ गए अन्य कर्मचारियों के साथ गोशाला के अंदर घुस गए। एसडीएम ने बारीकी के साथ गोशाले का निरीक्षण किया तो पाया कि न तो मवेशियों को खाने के लिए उचित आहार ही था और न ही हरा चारा और गोशाला का केयर टेकर भी मौजूद नहीं मिला और न ही गोशाला का रजिस्टर ही कोई दिखा सका। एसडीएम ने घोर अनियमितता और लापरवाही के क्रम में डीपीआरओ, मुख्य विकास अधिकारी और स्थानीय स्तर पर बीडीओ और पंचायत सचिव को रिपोर्ट भेज में कार्रवाई के लिए निर्देश दिया है।एसडीएम बारा आईईएस अर्पित कुमार ने बताया कि देवरिया गांव के उक्त गोशाला में मवेशियों के खाने के लिए न तो ठीक से कोई आहार प...