Gangapar News: उंचडीह में पड़िया चोरी, सीसीटीवी में दिखे चोर
गंगापार, जुलाई 14 -- Gangapar News: रामनगर, हिन्दुस्तान संवाद। मेजा थाना क्षेत्र के उंचडीह बाजार निवासी रमेश केसरवानी की पड़िया सोमवार की रात अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। घटना के बाद आसपास तलाश की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।पीड़ित ने जब बाजार में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो उसमें एक बोलेरो वाहन सवार व्यक्ति पड़िया को वाहन में लादकर ले जाता दिखाई दिया। बताया गया कि पड़िया के गायब होने पर भैंस लगातार चिल्लाने लगी। आवाज सुनकर घर के लोग जागे तो पड़िया के चोरी होने की जानकारी हुई। घटना की सूचना तत्काल डायल 112 पर दी गई। सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची, आवश्यक जानकारी जुटाई और जांच शुरू कर दी। इस घटना से उंचडीह बाजार के व्यापारियों और पशुपालकों में दहशत व आक्रोश का माहौल है। लोगों ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.