Gangapar News: ई रिक्शा चालकों की मनमानी से लगा जाम
गंगापार, अक्टूबर 3 -- Gangapar News: मिर्जापुर प्रयागराज मार्ग के बीच स्थित मेजारोड बाजार के चौराहे पर पुलिस बूथ होने के बावजूद सड़क पर लगने वाला जाम कम होने का नाम नहीं ले रहा है। बाजार के सिरसा जाने वाले मार्ग पर अक्सर जाम की स्थिति बनी रहती है। कुछ इसी तरह का हाल शनिवार को दोपहर एक बजे के लगभग देखने को मिला, जब एक ई रिक्शा चालक अपना ई रिक्शा खड़ा कर गायब हो गया, इस वाहन के सड़क पर खड़े होने से सिरसा व मेजारोड की तरफ से आने वाले वाहनों का तांता लग गया। लगभग बीस मिनट तक दोनों ओर के वाहन खड़े रहे, जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.