Gangapar News: ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार घायल
गंगापार, जुलाई 30 -- Gangapar News: थाना क्षेत्र के साधूकुटी-बेला चौराहा मार्ग पर मंगलवार देर शाम ई-रिक्शा की टक्कर से बाइक सवार राममूरत आदिवासी घायल हो गए। वह गांव के विनोद शुक्ला के साथ किसी कार्य से करछना आए थे और वापस लौट रहे थे। आरोप है कि तेज रफ्तार ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे राममूरत को चोटें आईं। दुर्घटना के बाद चालक ने घायल का उपचार कराने का आश्वासन दिया, लेकिन बाद में मुकर गया। इस पर घायल के पुत्र धर्मराज आदिवासी निवासी घटवा ने गुरुवार को करछना थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। करछना पुलिस ने तहरीर प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.