गंगापार, सितम्बर 12 -- Gangapar News: घूरपुर, हिन्दुस्तान संवाद। करछना बारा विधानसभा क्षेत्र में ईंट भट्ठा व्यवसाय पर गहरा आर्थिक संकट मंडरा रहा है। यमुनापार ईंट निर्माता समिति, घूरपुर ने इसको लेकर करछना के विधायक पीयूष रंजन निषाद को ज्ञापन सौंपकर ट्रैक्टरों पर आरटीओ द्वारा कथित उत्पीड़न रोकने की मांग की है।

समिति का आरोप समिति के अध्यक्ष धर्म प्रकाश केसरी और घूरपुर के अध्यक्ष रामचन्द्र पटेल के नेतृत्व में सौंपे गए पत्र में कहा गया है कि करछना विधानसभा में लगभग 200 ईंट भट्ठे संचालित हैं। प्रत्येक भट्ठे पर लगभग 100 मजदूर परिवार काम करते हैं, जिनका भरण-पोषण इसी व्यवसाय से होता है। अभी भट्ठा सीजन की शुरुआत है। इस समय भट्ठा मालिकों को सभी प्रकार के कर, विनिमय शुल्क, जिला पंचायत कर आदि जमा करना पड़ता है।

बिक्री ठप होने का कारण भट्ठा मालिकों ...