गंगापार, नवम्बर 2 -- Gangapar News: यासीनपुर रोड स्थित बलीपुर बाजार में नेशनल हाईवे के बगल में सत्यम इलेक्ट्रिक स्कूटर एवं ई-रिक्शा शोरूम का उद्घाटन किया गया। मुख्य अतिथि हंडिया के पूर्व ब्लॉक प्रमुख एवं सपा नेता डॉ. सुरेश चंद्र मौर्य ने फीता काटकर शोरूम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहन पर्यावरण संरक्षण के साथ ही बढ़ते ईंधन खर्च से राहत देने में सहायक हैं।इस मौके पर डॉ. बाबूजी शर्मा, मो. वसी, गुड्डू शर्मा, अरुण कुमार मौर्य, अनिल, नंदलाल गुप्ता, रणविजय यादव, डॉ. राजेश यादव, अमरीश पटेल, शुभम शर्मा, सत्यम और शिवम आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...