Gangapar News: इलाज के दौरान 11 वर्षीय छात्रा की मौत, क्लीनिक पर परिजनों का हंगामा।
गंगापार, अक्टूबर 28 -- Gangapar News: सैदाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। उतरांव थाना क्षेत्र के कटहरा स्थित नयकीपुर रोड के एक क्लीनिक में इलाज के दौरान बुधवार सुबह 11 वर्षीय छात्रा की मौत हो गई। छात्रा की मौत से आक्रोशित परिजनों ने क्लीनिक के सामने हंगामा किया और चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।उतरांव थाना क्षेत्र के डीहोटा गांव निवासी दान बहादुर की 11 वर्षीय बेटी अंजली कक्षा पांच की छात्रा थी। वह दो बहनों और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसके पिता दूसरे प्रदेश में एक कंपनी में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटी की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।परिजनों के मुताबिक, अंजली को मंगलवार को कटहरा के नयकीपुर रोड स्थित एक क्लीनिक में इलाज के लिए भर्ती कराया ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.