Gangapar News: इंपीरियल स्कूल में बालिकाओं को किया जागरूक
गंगापार, अक्टूबर 12 -- Gangapar News: मऊआइमा, हिन्दुस्तान संवाद। नवरात्र के प्रथम दिन सोमवार को मऊआइमा पुलिस ने इम्पीरियल स्कूल ऑफ एक्सीलेंस में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। पुलिस टीम ने महिलाओं और बालिकाओं को महिला सशक्तिकरण, स्वयं सहायता समूह, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ और आयुष्मान योजना सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।इस दौरान महिला सुरक्षा के लिए वूमेन पावर हेल्पलाइन 1090, महिला हेल्पलाइन 181, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076, पुलिस हेल्पलाइन 112 और साइबर धोखाधड़ी की शिकायत के लिए 1930 नंबर के बारे में बताया गया।कार्यक्रम के बाद स्थानीय जनप्रतिनिधियों और पुलिसकर्मियों के साथ इम्पीरियल स्कूल से ब्लॉक बाजार तक पैदल जागरूकता रैली और फ्लैग मार्च निकाला गया। यह भी पढ़ें- Gangapar News: महिलाओं और ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.