Gangapar News: इंटर कॉलेज परिसर में भरा लबालब पानी, पढ़ाई बाधित
गंगापार, अगस्त 21 -- Gangapar News: सरस्वती देवी परमानंद सिन्हा इंटर कॉलेज कौड़िहार का परिसर इन दिनों जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। परिसर में घुटनों तक पानी भर जाने से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को पानी के बीच से होकर आने-जाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कॉलेज के कई कक्षों में भी पानी भर गया है, जिससे पठन-पाठन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। जलभराव की समस्या को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता संजीव कुमार मिश्र ने जिलाधिकारी को अवगत कराया है। वहीं, कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि समस्या की जानकारी खंड विकास अधिकारी कौड़िहार और एडीओ पंचायत को भी दी गई है। उन्होंने कहा कि यदि शनिवार सुबह तक जलभराव की समस्या का समाधान नहीं हुआ तो कॉलेज के करीब 1600 छात्र-छात्राएं और शिक्षक ब्लॉक मुख्यालय तक मार्च करने के लिए मजबूर होंगे। प्रध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.