Gangapar News: आशा कार्यकत्रियों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
गंगापार, अक्टूबर 1 -- Gangapar News: स्वास्थ्य विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाली तीन आशा कार्यकत्रियों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेजा के अधीक्षक राकेश कुमार ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनके कार्यों की सराहना की। कहा कि आशा कार्यकर्ताओं ने टीकाकरण, गर्भवती महिलाओं की देखभाल, संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने और परिवार नियोजन जैसे कार्यक्रमों में सराहनीय योगदान दिया है। क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता फैलाने में भी इनकी अहम भूमिका रही है। इस दौरान बीपीएम सुमन कुशवाहा ने आशा कार्यकत्री संध्या श्रीवास्तव, संजू, दिलौसा कुशवाहा, गेंदा कली को प्रशस्ति पत्र दिए जाने पर स्वागत किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.