गंगापार, अक्टूबर 30 -- Gangapar News: करछना, हिसं। करछना ब्लॉक के महोरी रीवां देवरी खुर्द गांव में आवास योजना का लाभ नहीं मिलने से परेशान महिला पिछले चार वर्षों से अधिकारियों के चक्कर लगा रही है। सरोजा देवी पत्नी जगत बहादुर पटेल उर्फ मुन्ना का आरोप है कि आवास आवंटन सूची में उनका नाम शामिल होने के बावजूद अब तक उन्हें आवास नहीं मिला है।पीड़िता के मुताबिक, वर्ष 2022 से 2026 तक कई बार शिकायत की गई, लेकिन हर बार केवल आश्वासन मिला। उन्होंने ग्राम प्रधान राजकुमार पटेल और संबंधित अधिकारियों पर मिलीभगत कर शिकायत दबाने का आरोप लगाया है। महिला का सवाल है कि सूची में नाम होने के बावजूद आवास का लाभ आखिर किसे मिला। गुरुवार को सरोजा देवी ने मुख्य विकास अधिकारी हर्षिका सिंह से मिलकर पूरे मामले की शिकायत की। मामले को गंभीरता से लेते हुए सीडीओ ने जांच के आ...