गंगापार, अगस्त 23 -- Gangapar News: पटरी से उतर चुकी कोरांव ब्लॉक की निगरानी नवागंतुक बीडीओ राहुल मिश्र के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। कार्यालय में क्लर्क बने पटल संभाल रहे सफाईकर्मियो और रोजगार सेवकों से पहले तो रूबरू होना पड़ेगा फिर उनकी मनमर्जी से काम न करने पर राजनीति भी झेलनी पड़ सकती है। आवास वितरण में हुई मनमानी भी चुनौती होगी। जिनमे कुछ पंचायत सचिव और क्लर्क अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकते। कुछ सचिव अपने पड़ोसी गांवों में तैनात होकर मनमर्जी चला रहे हैं। अधिकांश गोशालाओं की दशा भी काफी खराब है जहां बराबर पशु मर रहे हैं। कोरांव ब्लॉक के पूर्व बीडीओ मनोज कुमार सिंह के लगभग दो माह पूर्व हुए स्थानांतरण के बाद जिले के डीसी मनरेगा गुलाब चन्द कोरांव के बीडीओ का भी पदभार संभाल रहे थे। जहां पटल पर सफाईकर्मियो और रोजगार सेवकों से कोई पूछन...