गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: समहन गांव के सामने से गुजरने वाली दिल्ली हावड़ा रेल मार्ग के पास स्थित अंडर पास नंबर चार से गांव तक पहुंचने वाला मार्ग उबड़-खाबड़ होने से गांव तक पहुंचने में लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: रेलवे अंडरपास में पखवाड़ेभर से भरा पानी, आवागमन प्रभावितसमस्या की पहचान गांव के अश्वनी दुबे व संजीव कुमार शर्मा ने बताया कि ब्लॉक से कुछ दूर स्थित पुलिया नंबर चार रेल विभाग की ओर से जल निकासी के लिए बनाया गया था, इसी पुलिया के दोनों ओर ग्राम पंचायत की ओर से इंटरलॉकिंग व आरसीसी बिछा दी गई है, लेकिन अंडरपास में रेलवे विभाग रास्ता पक्का नहीं बनवाने दे रहा है। इसके लिए बकायदा रेलवे विभाग की ओर से अंडरपास के उपर चेतावनी बोर्ड लगा दिया गया है।गांव जनसंख्या बताया कि कठौली गांव की आब...