Gangapar News: आल्हा महल जाने के मार्ग पर भरा पानी, राहगीर परेशान
गंगापार, जुलाई 9 -- Gangapar News: विकास खंड जसरा अंतर्गत ग्राम पंचायत चिल्ला गौहानी में स्थित ऐतिहासिक धरोहर आल्हा महल और धार्मिक स्थल महादेवन दिब्य पीठ तक जाने के मार्ग पर जल भराव के कारण राहगीर परेशान होते हैं।बार बार ग्राम पंचायत एवं क्षेत्र पंचायत के अधिकारियों को सूचित करने के बावजूद जल निकासी की ब्यवस्था नहीं की जा रही है। गांव के आशुतोष सिंह भदौरिया, मनोज कुमार मिश्रा,बबलू तोमर,पोले रजक,जोखई कोल आदि ने बताया कि बुंदेलखंड के वीर योद्धाओं की धरोहर और उसके ठीक पीछे भगवान शिव का अति प्राचीन शिवालय है। ग्रामीणों ने बताया कि शिव भक्त नियमित गंदे पानी से हो कर मंदिर तक जाते आते हैं। आल्हा महल को देखने के लिए बाहर से भी पर्यटक आते हैं किंतु जल भराव से गांव की छवि खराब होती है। इसके अतिरिक्त मार्ग के किनारे बने घरों पर भी संकट है। बताया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.