गंगापार, अक्टूबर 6 -- Gangapar News: नवाबगंज, संवाददाता। आलू की बुवाई का समय नजदीक आते ही किसान डीएपी खाद का स्टॉक जुटाने में लग गए हैं। किसान जरूरत के अनुसार खाद खरीदकर घर में सुरक्षित रख रहे हैं, ताकि बुवाई के समय खाद के लिए भटकना न पड़े।सेरावां, बुदौना, उल्दा और कौड़िहार के सचिव पवन शुक्ल ने बताया कि समितियों पर डीएपी, एनपीके और यूरिया का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। इन दिनों किसान विशेष रूप से डीएपी की खरीद कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि आलू की बुवाई शुरू होने के बाद खाद की मांग बढ़ जाती है, इसलिए पहले से ही डीएपी खरीदकर रख रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...