Gangapar News: आरक्षण परिवर्तन को लेकर आज निकलेगी पदयात्रा
गंगापार, अगस्त 29 -- Gangapar News: आरक्षण परिवर्तन की मांग को लेकर 30 अगस्त को कौड़िहार चौराहे से नवाबगंज तक पदयात्रा निकाली जाएगी। पदयात्रा को लेकर रूद्र सेना प्रयागराज के संचालक सुनील कुमार त्रिपाठी ने नवाबगंज प्रभारी निरीक्षक को पत्र देकर शांतिपूर्ण आयोजन की सूचना दी है। पत्र के अनुसार पदयात्रा में क्षेत्र के अधिवक्ता, ग्राम प्रधान, पूर्व प्रधान, प्रधानगण, शिक्षक, क्षेत्र पंचायत सदस्य व पूर्व सदस्य, छात्र, नौजवान और आमजन शामिल होंगे। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कुछ दोपहिया व चारपहिया वाहन तथा साउंड व माइक की व्यवस्था भी रहने की बात कही गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.