गंगापार, सितम्बर 28 -- Gangapar News: राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय जसरा( आरोग्य मंदिर जसरा) में पिछले तीन दिनों से डॉक्टर के न रहने से मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दूर-दराज से इलाज के लिए आ रहे दर्जनों मरीजों को अस्पताल से बैरंग वापस लौटना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि अस्पताल में ताला तो खुल रहा है, लेकिन डॉक्टर नहीं आ रहे हैं। जिससे बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चे बिना इलाज के ही लौटने को मजबूर हैं। समय पर इलाज न मिलने से मरीजों में आक्रोश है। तारगंज के विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि तीन दिन से लगातार अस्पताल आता हूं लेकिन डाक्टर न मिलने पर लौटकर वापस जाना पड रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...