गंगापार, अगस्त 18 -- Gangapar News: बारा और शंकरगढ़ के नागरिकों से मेरा पारिवारिक रिश्ता है। इस रिश्ते को उपस्थित जनसमूह ने सदैव प्रमाणित किया है। शंकरगढ़ राजपरिवार सदैव आपके साथ खड़ा रहा है और आगे भी खड़ा रहेगा। आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारा ही क्षेत्र की ताकत है। उक्त उद्गार राजा महेंद्र प्रताप सिंह ने अपने 80वें जन्मदिन पर आयोजित जनसभा में सोमवार को उपस्थित लोगों के समक्ष व्यक्त किया। कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने राजा शंकरगढ़ के सामाजिक कार्यों का जिक्र करते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की। परंपरा के अनुसार नागपंचमी के दिन सुबह से ही राज भवन में कार्यक्रम शुरू हो गया था। पूजा पाठ, भजन कीर्तन के बाद शाम को सभा हुई। उपस्थित प्रमुख लोगों में विधायक बारा डॉक्टर वाचस्पति, युवराज शिवेंद्र प्रताप सिंह, त्र्यंबकेश्वर सिंह, कैप्टन मोहन सिं...