Gangapar News: आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे पं नेहरू
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: कांग्रेस पार्टी के तत्वावधान में नाहरपुर गांव स्थित विधानसभा हंडिया कांग्रेस कार्यालय पर आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की 137वीं जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस नेता एवं पीसीसी सदस्य ओमप्रकाश तिवारी तथा संचालन राम कुमार तिवारी ने किया। कांग्रेस नेता ओम प्रकाश तिवारी ने कहा कि पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के स्वप्न द्रष्टा थे। उन्होंने अपने प्रधानमंत्रित्व काल में देश के सर्वांगीण विकास की नींव रखी जिस पर चलकर भारत आज अबाध गति से आगे बढ़ रहा है। इस मौके पर डॉ श्रीप्रकाश तिवारी, शिवकुमार तिवारी, राहुल तिवारी, राकेश बिंद आदि रहे। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: जयंती पर याद किए गए देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.