गंगापार, अगस्त 20 -- Gangapar News: कांग्रेस गंगापार के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद के नेतृत्व में ग्रामसभा चंदौहा में आधुनिक भारत के निर्माता युग, दृष्टा, भारत रत्न, भारत के सातवें प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। उनके छायाचित्र पर माल्यार्पण के बाद बच्चों को मिठाई व फल वितरण कर उनके द्वारा किए गए कार्यों की चर्चा की गई। इस अवसर पर अहमद ने कहा कि स्व.राजीव गांधी आधुनिकीकरण साइंस एवं टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देकर देश को नई उच्चाईयां प्रदान की है। संचालन विधानसभा प्रभारी देवराज उपाध्याय ने किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष रितेश पासी, डॉ अमर सिंह पटेल, सददाम हुसैन सिद्दीकी, मंडल अध्यक्ष श्याम धुरिया, रमेश मौर्या, शिव प्रसाद मौर्या आदि रहे। यह भी पढ़ें- जयंती पर याद किए गए पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी यह भी पढ़ें- राजीव गांधी की जयंती पर दुम...