Gangapar News: आत्मनिर्भर बनने का दिया प्रशिक्षण
गंगापार, सितम्बर 16 -- Gangapar News: क्षेत्र के मैलहा गांव में स्थित आरएस आनन्द संस्कार इंटर कॉलेज में बहरिया थानाध्यक्ष के सौजन्य से महिला दारोगा टीम द्वारा मिशन शक्ति पर छात्र/छात्राओं को निर्भय होकर आत्म निर्भर बनने का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें उनकों बताया गया कि रास्ते में आते-जाते अपने स्वविवेक से किसी के बहकावे में न आएं यदि आकस्मिक आत्म सुरक्षा के लिए पुलिस द्वारा प्रदत्त विभिन्न नम्बरों पर जैसे 112, 1098, 1330, 102, 108 पर डायल कर सहायता प्राप्त कर सकतें है। इस अवसर पर विद्यालय के कान्वेन्ट हेड वर्षा सिंह बघेल के साथ विद्यालय के संस्थापक व डायरेक्टर रामसजीवन मौर्य के साथ समस्त स्टाफ व छात्र/छात्राए उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.