गंगापार, अक्टूबर 8 -- Gangapar News: कौड़िहार में नाले पर अवैध कब्जे के चलते खेतों में जलभराव से फसल बर्बाद होने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। किसानों की समस्या को लेकर पिंकल सिंह ने वीडियो जारी कर समस्या का समाधान नहीं होने पर आत्मदाह करने की चेतावनी दी थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गुरुवार को पुलिस ने कौड़िहार कटरा निवासी पिंकल सिंह को घर पर ही रोक दिया। बताया जा रहा है कि कौड़िहार क्षेत्र में नाले पर अवैध कब्जे के कारण जलनिकासी बाधित है। बारिश और नाले का पानी खेतों में भर जाने से किसानों की फसल पानी में डूबी हुई है। इससे किसानों को भारी नुकसान होने की आशंका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...