Gangapar News: आते ही फुंक गए दो बड़े ट्रांसफॉर्मर, ग्रामीणों में गुस्सा
गंगापार, जुलाई 26 -- Gangapar News: गोदाम से किसी तरह गांव तक पहुंचने के बाद दो गांवों के दो बड़े ट्रांसफॉर्मर फुंक जाते हैं, जिससे पिछले एक पखवाड़े से संबंधित उपभोक्ताओं को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडारोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित फचकरा गांव का 63 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक पखवाड़े से खराब था। दो दिन पहले नैनी स्थित स्टोर से ट्रांसफॉर्मर आया, लेकिन रातभर में ही फुंक गया। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि डॉ. प्रशांत कुमार बिंद सहित गांव के रामपाल बिंद, अमरनाथ बिंद, जीत नारायण, लालता देवी, राम करन, भाईलाल, राधा देवी, राम दुलारी, अर्जुन बिंद का कहना है कि जब तक ट्रांसफॉर्मर की क्षमता नहीं बढ़ाई जाएगी, तब तक ओवरलोड के चलते इसी तरह ट्रांसफॉर्मर ध्वस्त होता रहेगा। इसी तरह महेवा कला गांव का भी 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर एक पखवाड़े में दूसरी बार ध्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.