गंगापार, नवम्बर 6 -- Gangapar News: शाम तक घर वापस आने के लिए घर में बताकर बाइक से मिर्जापुर के लिए निकला किशोर आठ दिन बाद भी घर नहीं लौटा, जिससे विभिन्न आशंकाओं से परिजनों की हालत खराब है। मामले में मांडा थाने में किशोर के पिता ने गुमशुदगी भी दर्ज करा दिया है, लेकिन फिलहाल पुलिस भी मामले में सफलता नहीं पा सकी है। खास मांडा निवासी रामदेव कुशवाहा ने तीन दिन पहले थाने में लिखित तहरीर दी कि उनका बेटा 20 वर्षीय पंकज कुशवाहा 28 अक्तूबर को सुबह बाइक से मिर्जापुर जाने के लिए निकला। किशोर ने शाम तक घर वापस लौट आने के लिए कहा था, लेकिन घर से निकलने के बाद से ही पंकज का मोबाइल भी बंद है। यह भी पढ़ें- Deogarh News: शौच जाने की बात कहकर घर से निकला 32 वर्षीय युवक लापता, प्राथमिकी अपने स्तर से परिवार के लोगों ने नात रिश्तेदारी व हर संभावित जगहों पर कि...