Gangapar News: आठ दिन से नए ट्रांसफॉर्मर की राह ताक रहे ग्रामीण
गंगापार, अगस्त 2 -- Gangapar News: पिछले आठ दिनों से ट्रांसफार्मर ध्वस्त होने से दिघिया गांव के सोनकर व मांझी बस्ती के उपभोक्ताओं को उमसभरी गर्मी में काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है। मांडारोड विद्युत उपकेंद्र से संबंधित दिघिया ग्राम पंचायत के दिघिया गांव के सोनकर व मांझी बस्ती का 25 केवीए का ट्रांसफार्मर पिछले आठ दिनों से खराब होने से बिजली की आपूर्ति बाधित है। बस्ती के रामबाबू, रामलाल मांझी, प्रियांशू सोनकर सहित तमाम लोगों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों को आनलाइन शिकायत कर जानकारी देने के बावजूद भी अभी तक ध्वस्त ट्रांसफार्मर ठीक नहीं हो पाया। आठ दिन से बिजली गायब होने से बरसात की उमसभरी गर्मी में लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.