Gangapar News: आगामी चुनाव में जनता भाजपा को जवाब देने के लिए तैयार
गंगापार, अगस्त 5 -- Gangapar News: कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद की अध्यक्षता में बुधवार को सहसों में जनसभा आयोजित की गई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय रहे। उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, किसानों, मजदूरों और विशेष रूप से छात्रों की समस्याओं का मुद्दा उठाते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर निशाना साधा। अजय राय ने कहा कि हाल के विधानसभा चुनावों के परिणाम यह संकेत देते है कि जनता अब भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी को स्वीकार करने के मूड में नही है। उन्होंने दावा किया कि जनता आगामी चुनावों में भाजपा को करारा जवाब देने के लिए तैयार है। उन्होंने बताया कि आठ अगस्त को प्रयागराज के केपी ग्राउंड में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत छात्रों और युवाओं से संवाद करेंगे। यह भी पढ़ें- युवाओं की शिकायतों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.