Gangapar News: आकर्षण का केंद्र बना दुर्गा पूजा पंडाल, उमड़ रही भीड़
गंगापार, अक्टूबर 18 -- Gangapar News: नगर पंचायत क्षेत्र के अलावा आसपास के गांवों में करीब 20 स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। सभी पंडालों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। इनमें गंजियाबाजार स्थित बर्तन वाली गली में पीपल के पेड़ के नीचे स्थापित दुर्गा प्रतिमा श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सुबह-शाम आरती के दौरान जयकारों से क्षेत्र गूंज उठता है। पंडाल की देखरेख कर रहे सभासद रवि साहू ने बताया कि स्थानीय निवासियों के सहयोग से पंडाल को आकर्षक रूप दिया गया है। आरती के दौरान राकेश केसरवानी, अमन साहू, सचिन मौर्या, जय सिंह, प्रज्ज्वल केसरवानी, तुषार केसरवानी, अभिनव गुप्ता, सोनी गुप्ता, अनवी गुप्ता आदि रहे। यह भी पढ़ें- Chapra News: सोनपुर में पट खुलते ही म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.