Gangapar News: आए 40 प्रार्थना पत्र, कई का मौके पर निस्तारण
गंगापार, नवम्बर 14 -- Gangapar News: समाधान दिवस पर शनिवार को आई शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए गए। कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। मऊआइमा थाने में आयोजित समाधान दिवस में एसीपी फूलपुर राज कुमार सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान राजस्व विभाग से संबंधित 30 और पुलिस एवं आपराधिक मामलों से जुड़े 10 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। अधिकारियों ने कई शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया, जबकि शेष मामलों में संबंधित विभागों को जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक जगदीश कुशवाहा और राजस्व विभाग के लेखपाल मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.