गंगापार, अगस्त 8 -- Gangapar News: समाधान दिवस के अवसर पर 11 प्रार्थना पत्र आए सभी प्रार्थना पत्र राजस्व से सम्बंधित रहे। समाधान की अध्यक्षता कर रहे नायब तहसीलदार धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि यदि आप लोग मामले में आपस में समझौता करते हुए विवादों का हल निकालने का प्रयास करें तो कम से कम समय में निस्तारण हो सकता है। हर छोटे छोटे मामले का हल न्यायालय या थाना नहीं होता है। इसलिए आप लोग जागरुक बनें और विवादों से बचें। उक्त आए प्रार्थना पत्रों का निस्तारण नहीं हो सका। थाने से संबंधित मामलों को हल्का दारोगा को निस्तारण के सौंप दिया गया। उक्त अवसर पर थानाध्यक्ष बहरिया मानवेन्द्र कुमार सिंह, बलवंत यादव, भप्पी सोनी, बलदेव, बालकेश, रामचन्द्र वर्मा व लेखपाल अजीत पटेल, अनंत सिंह आदि रहे। यह भी पढ़ें- Gangapar News: निस्तारण न होने से फरियादी हो रहे कम

ह...