Gangapar News: आई 22 शिकायतें, दो का हुआ निस्तारण
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: त्वरित एवं निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शनिवार को उतराव थाना परिसर में समाधान दिवस का आयोजन किया गया। एसीपी हंडिया शेषधर पांडेय की अगुवाई मे आयोजित समाधान दिवस में नायब तहसीलदार देवेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी विनय कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।समाधान दिवस के दौरान बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे। प्राप्त प्रार्थना पत्रों में सर्वाधिक शिकायतें भूमि विवाद एवं राजस्व संबंधी मामलों की रहीं। आये सभी 22 प्रार्थनापत्र भूमि विवाद से संबंधित थे। एसीपी ने कहा कि समाधान दिवस का उद्देश्य लोगों की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करना है। यह भी पढ़ें- Gangapar News: खीरी में आई पां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.