Gangapar News: आईडीसीएल जसरा के छात्रों ने कुश्ती में लहराया परचम
गंगापार, अगस्त 30 -- Gangapar News: जनपदीय स्तर माध्यमिक विद्यालयीय खेल-कूद तहसील स्तरीय प्रतियोगिता शनिवार को जवाहर लाल नेहरू इंटर कालेज जारी में सम्पन्न हुई। श्री ईश्वरदीन छेदीलाल इंटर कॉलेज जसरा के छात्रों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई वर्गों में बाजी मारी। कुश्ती प्रतियोगिता में शिवसागर, मोहित द्विवेदी, साहिल सेन, अभिषेक कुमार, विमलेश भारतीय, सौरभ द्विवेदी, सुरेंद्र यादव, आयुष, अखिल पटेल और अनुज पाल ने विजेता बनकर विद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता खिलाड़ियों का चयन अब जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ योगेंद्र सिंह एवं खेलकूद शिक्षक राकेश श्रीवास्तव ने सभी विजेता छात्रों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- Gangapar News: जिला स्तरीय प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.