Gangapar News: आईं सात शिकायतें, मौके पर नहीं हुआ निस्तारण
गंगापार, जुलाई 11 -- Gangapar News: थाना परिसर में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में कुल सात शिकायतें दर्ज की गईं, जिनमें अधिकांश मामले राजस्व विभाग से संबंधित रहे। किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका, जिससे फरियादी मायूस होकर लौटे। अरई के भस्मा गांव निवासी सचिन कुमार ने चकमार्ग पर कब्जे की शिकायत करते हुए बताया कि तीन वर्ष पहले पोर्टल पर भी शिकायत की गई थी, लेकिन अब तक रास्ता खाली नहीं कराया गया। इससे आवागमन प्रभावित है। नायब तहसीलदार संध्या गोस्वामी ने राजस्व कर्मियों को टीम बनाकर मौके पर जांच कर निष्पक्ष कार्रवाई के निर्देश दिए। प्रभारी निरीक्षक रणविजय सिंह ने भी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। यह भी पढ़ें- Basti News: जिले के सभी थानों पर शनिवार को समाधान की आस में पहुंचे फरियादी यह भी पढ़ें- Gangapar News: एस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.