Gangapar News: आंधी का फायदा उठा दुकान से 40 हजार रुपये का कैश बॉक्स चोरी
गंगापार, जुलाई 6 -- Gangapar News: हंडिया थाना अंतर्गत पुलिस चौकी बरौत क्षेत्र के भीटी कस्बे में रविवार दोपहर तेज आंधी-तूफान के दौरान एक अज्ञात चोर ने दुकान से करीब 40 हजार रुपये का कैश बॉक्स चोरी कर लिया। घटना की जानकारी होने पर व्यापारी ने डायल 112 पर सूचना देने के साथ ही बरौत पुलिस चौकी में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। भीटी निवासी व्यापारी राजेश बाबू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि भीटी कस्बे में उनकी खरी-चूनी की दुकान है। रविवार दोपहर करीब एक बजे उनका पुत्र सुजीत कुमार दुकान पर मौजूद था। इसी दौरान अचानक तेज आंधी-तूफान शुरू हो गया, जिससे वह दुकान का सामान समेटने में व्यस्त हो गया। इसी बीच एक अज्ञात युवक दुकान के अंदर घुसा और काउंटर पर रखा लगभग 40 हजार रुपये से भरा कैश बॉक्स उठाकर फरार हो गया। कुछ देर बाद जब सुजीत ने कै...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.