गंगापार, सितम्बर 27 -- Gangapar News: सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक सभागार में 'आंगन मिलन उत्सव' का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नन्हे-मुन्ने बच्चों के अन्नप्राशन संस्कार के साथ समाज के अंतिम पायदान तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा जिलाध्यक्ष (गंगापार) निर्मला पासवान ने की। जिला मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान दो अक्तूबर तक चलाया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न सेवा एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। होलागढ़ ब्लॉक परिसर में आयोजित कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष राधाकांत शुक्ला समेत भाजपाइयों आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां तथा संबंधित विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Varanasi News: डॉ. नीलकंठ ने 'आंगन का उत्सव' किया शुभारम्भ यह भी पढ़ें- Orai News: आंगन उत...