Gangapar News: आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिया गया प्रशिक्षण
गंगापार, सितम्बर 7 -- Gangapar News: विकास खण्ड सहसों के प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालयों की को-लोकेटेड आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के लिए तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सोमवार से बुधवार तक के लिए किया गया है। प्रशिक्षण कार्यशाला प्राथमिक विद्यालय थानापुर, सहसों के सभागार में आयोजित हो रहा है। जिसमें बीस लोग भाग ले रही हैं। खंड शिक्षा अधिकारी सहसों वरुण कुमार मिश्र ने बताया कि यह प्रशिक्षण आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों के कौशल संवर्धन तथा बच्चों के प्रारंभिक विकास की नींव मजबूत करने में अत्यंत सहायक सिद्ध होगा। संचालन स्पेशल एजुकेटर धीरेन्द्र कुमार एवं वीरेंद्र पाल द्वारा किया जाएगा। एआरपी महेश प्रताप, शिव औतारा साहू ने आज अपनी देख रेख में इसे संपन्न कराया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.