Gangapar News: आंखों के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता
गंगापार, नवम्बर 18 -- Gangapar News: सहसों में बुधवार को मोतियाबिंद का निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। समाजसेवी व पूर्व ग्राम प्रधान राहुल केसरवानी ने शुभारंभ किया। उन्होंने सभी को आखों के प्रति सचेत रहने की गुजारिश किया। पूर्व प्रधान अपने पिता स्वर्गीय प्यारे लाल की स्मृति में प्रत्येक माह की 18 तारीख को निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन लगातार करते आ रहे है। बुधवार को कैंप के माध्यम से लगभग 150 लोगो की निशुल्क जांच, चश्मा श्री सदगुरू सेवा ट्रस्ट चित्रकूट से आए डाक्टरों की विशेष टीम द्बारा दिया गया। इस मौके पर बाबा प्रधान, आशीष बिंद, शिवम केसरवानी, शुभम शर्मा, दिनेश केसरवानी, महेंद्र पटेल, मन्नू पाल मेंठे, पिंटू विश्वकर्मा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.