गंगापार, अगस्त 12 -- Gangapar News: सोरांव, हिन्दुस्तान संवाद। सोरांव के पूरब टोला मोहल्ला निवासी दरोगा का बेटा निलेश कुमार सिंह पैरामिलिट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुआ। निलेश की सफलता से सोरांव के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई है। ग्रामीण घर पहुंच कर बधाई दी है।आंबेडकर नगर के मूल निवासी सुधीर सिंह पुलिस विभाग में दरोगा के पद पर कार्यरत हैं। सुधीर सिंह करीब दो दशक पूर्व से सोरांव में घर बनाकर परिवार के साथ निवास करते हैं। दरोगा सुधीर सिंह का बड़ा बेटा निलेश कुमार सिंह पैरा मिलिट्री फोर्स में असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर चयनित हुआ है। सात अगस्त को आए परिणाम में निलेश कुमार सिंह को 117वीं रैंक के साथ असिस्टेंट कमांडेंट के पद पर सफलता प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें- दरोगा का बेटा बना असिस्टेंट कमांडेंट, खुशी की लहर निलेश कुम...