Gangapar News: अव्यवस्थाओं से जूझ रहा श्रृंग्वेरपुर घाट
गंगापार, सितम्बर 10 -- Gangapar News: श्रृंग्वेरपुर धाम स्थित घाट पर अंतिम संस्कार के लिए आने वाले शवों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है। दूर-दराज से आने वाले लोगों को अंतिम संस्कार के दौरान तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। घाट पर फैली झाड़ियों और अव्यवस्थाओं के कारण लोगों को परेशानी हो रही थी। तीर्थ पुरोहितों का आरोप है कि जिम्मेदारों की अनदेखी का सीधा असर श्रद्धालुओं की आस्था पर पड़ रहा है। तीर्थ पुरोहित संजय त्रिपाठी ने बताया कि करीब 15 दिन पहले तक श्रृंग्वेरपुर घाट पर प्रतिदिन 20 से 25 शव अंतिम संस्कार के लिए आते थे। फाफामऊ में गंगा का जलस्तर बढ़ने के बाद वहां अंतिम संस्कार में परेशानी होने लगी है। इसके चलते फाफामऊ से भी बड़ी संख्या में शव श्रृंग्वेरपुर घाट पहुंच रहे हैं। रायबरेली, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर जनपद से आने वाले शव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.