Gangapar News: अवैध शराब के निर्माण बिक्री के विरोध में हंगामा
गंगापार, नवम्बर 10 -- Gangapar News: मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। समहन के बलुहा में व्यापक पैमाने पर अवैध शराब की बिक्री हो रही है। इस शराब के सेवन से कई लोग बीमार हो चुके हैं, लेकिन शराब की बिक्री थम नहीं पा रही है। अवैध शराब निर्माण व बिक्री को लेकर बलुहा मल्लाह बस्ती की महिलाओं ने जमकर हंगामा किया। स्थानीय पुलिस प्रशासन को चेतवानी देते हुए बताया कि यदि उनकी यह समस्या न सुनी गई तो सड़क पर उतर धरना प्रदर्शन को बाध्य हो होंगी।गांव की सविता देवी, मालती देवी सहित कई महिलाओं ने बताया कि जहरीली देसी शराब का निर्माण काफी दिनों से हो रहा है। महिलाओं ने गांव की कई महिलाओं व पुरुषों का नाम लेते हुए बताया कि इन्हीं के द्वारा टोंस नदी के किनारे व्यापक पैमाने पर शराब बनाई जा रही है। शराब के सेवन से कई लोगों के घर बर्बाद हो चुके हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.