Gangapar News: अवैध मिट्टी खनन में लगा ट्रैक्टर पलटा, युवक की मौत
गंगापार, अक्टूबर 22 -- Gangapar News: हंडिया, प्रयागराज। हंडिया थाना क्षेत्र के हल्का नंबर चार में कथित अवैध मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर पलटने से करीब 25 वर्षीय आकाश कुमार हरिजन पुत्र अशोक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अवैध खनन पर रोक लगाने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि लाक्षागृह के आसपास कुछ स्थानों पर कथित खनन माफिया शासन-प्रशासन के निर्धारित मानकों की अनदेखी करते हुए 10 से 15 फीट तक गहरी खुदाई कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यदि क्षेत्र में लंबे समय से इस तरह की गतिविधियां चल रही हैं, तो संबंधित विभागों द्वारा नियमित निरीक्षण और प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं की गई।हंडिया कोतवाली के भिदिवरा बमैला निवासी आकाश कथित तौर पर जेसीबी से हो रहे मिट्टी खनन के दौरान ट्रैक्टर से मिट्टी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.