गंगापार, जुलाई 27 -- Gangapar News: कौंधियारा/करछना, हिसं। करछना क्षेत्र में टोंस नदी से कथित अवैध बालू खनन का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। शिकायतकर्ता युवक को फोन पर धमकी दिए जाने और शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने वाले कथित ऑडियो के वायरल होने के बाद पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।

क्षेत्र में विवाद धरवारा और सुलमई गांव में टोंस नदी से कथित अवैध बालू खनन एवं भंडारण को लेकर नया विवाद सामने आया है। अवैध खनन की शिकायत करने वाले एक युवक को फोन पर कथित रूप से धमकी दिए जाने का आरोप है। इसी बीच सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल होने से क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। हालांकि, हिन्दुस्तान अखबार वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है।

ग्रामीणों के आरोप ग्रामीणों का आरोप है कि बारिश से पहले मशीनों के जरिए नदी से बड़े पैमाने पर...