Gangapar News: अवैध कब्जे का आरोप, कार्रवाई की मांग
गंगापार, अक्टूबर 9 -- Gangapar News: क्षेत्र के बजहा मिश्रान गांव के मजरे रमईपुर में ग्राम सभा की जमीन पर कथित अवैध कब्जा कर निर्माण कराए जाने का मामला सामने आया है। इस संबंध में गांव निवासी विभव कुमार त्रिपाठी ने जिला विकास अधिकारी और जिला पंचायत राज अधिकारी को शिकायती पत्र देकर मामले की जांच कराने तथा आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि ग्राम सभा की भूमि पर कथित रूप से कब्जा कर निर्माण कराया जा रहा है। उनका कहना है कि ग्राम सभा की जमीन सार्वजनिक संपत्ति है, जिसका उपयोग ग्रामीणों के सामूहिक हित में होना चाहिए। शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मामले में निष्पक्ष जांच कराकर ग्राम सभा की संपत्ति की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.