Gangapar News: अवसाद में छात्र ने फांसी लगाकर दी जान
गंगापार, अगस्त 9 -- Gangapar News: पिता के साथ मुम्बई रहकर पढ़ाई कर रहे इकलौते बेटे ने किसी बात से क्षुब्ध होकर खुदकुशी कर ली। घटना की जानकारी छात्र के पिता व मां को हुई तो वह बदहवास हो गए। घटना की जानकारी उसके पैत्रिक स्थान मोती का पुरा डोहरिया गांव पहुंची तो परिवार के लोग चीख पुकार करने लगे। मोती का पुरा गांव का एक परिवार रोजी रोटी के सिलसिले में मुम्बई में रहता है। शनिवार को सुबह इस परिवार का इकलौता बेटा किसी बात को लेकर अवसाद में चला गया। कमरे में पहुंच फांसी लगाकर जान दे दी। जानकारी पर आसपास के लोग व रिश्तेदार घटना को लेकर परेशान हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.