Gangapar News: अराजकतत्वों ने स्कूल का फर्नीचर व सीलिंग फैन तोड़ा
गंगापार, अक्टूबर 2 -- Gangapar News: सेंट पीटर्स स्कूल जनवार कठौली में दाखिल हुए अराजकतत्वों ने स्कूल के कमरों में रखा डेस्क बेंच तथा सीलिंग फैन को तोड़ डाला। 30/1 अक्तूबर की रात इस घटना की जानकारी जैसे ही स्कूल के शिक्षकों व कर्मचारियों को हुई वह परेशान हो गए। मामले की जानकारी प्रबंधक को दी वह स्कूल पहुंच स्कूल में हुई तोड़फोड़ की निंदा करने लगे। बताया कि आज तक ऐसा कोई नहीं है, जिससे उनका किसी से विवाद हुआ हो। उनका कोई विरोधी भी ऐसा नहीं है, जो ऐसा करता। प्रधानाचार्य अंकिता खेरा ने बातचीत के दौरान बताया कि वह कई दिनों से बीमार चल रही हैं, जिससे स्कूल आना जाना कम हो रहा है, जिससे ऐसी घटना हो गई। इस बारे में चौकी प्रभारी मेजारोड हरिओम सिंह ने बताया कि जल्द मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.